दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय भाई जोशी का लालगंज में श्री दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस पर जोरदार स्वागत किया गया। संजय भाई जोशी पूर्वांचल विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की पत्नी गोदावरी सिंह के निधन का समाचार ज्ञात होने पर शोक संवेदना व्यक्त करने दिल्ली से गोरखपुर पहंचे। उत्तरी हुमायूं गोरखपुर में विधायक के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद गोरखपुर से सड़क मार्ग से एमएलसी विजय बहादुर पाठक के यहां उनके पिता जी के देहावसान पर शोक सम्वेदना व्यक्त करने उनके पैतृक आवास बड़सरा खालसा आजमगढ़ आए। आजमगढ़ से वाराणसी एयरपोर्ट जाते हुए लालगंज में श्री दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस लालगंज रुके, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ,विभाग व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र, जिला प्रचारक आलोक, भाजपा के पूर्व विभाग संगठन मंत्री सुग्रीव, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रधान रामचंद्र राम, संजय जयसवाल, शिवसागर बरनवाल, राकेश चतुर्वेदी, बृजेश मिश्र उर्फ गुलाल मिश्र, जेपी सिंह, रणधीर सिंह, सहाबुद्दीन आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *