
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज बाजार निवासी आभूषण व्यवसाई शिव सागर बरनवाल के तमाम समाजसेवी कार्यों को देखते हुए वैश्य समाज ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे लालगंज समेत आजमगढ़ जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है। उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शिवसागर को यह गौरव वैश्य समाज के महिला जिलाध्यक्ष विभा के अनुमोदन पर हासिल हुआ है। विभा के ही सुझाव पर संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय केशरी ने यह निर्णय लेते हुए शिवसागर बरनवाल को वैश्य समाज का आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बनाया गया। शिवसागर बरनवाल ने बताया कि वह राजनितिक दलों में रहकर क्षेत्र में विकास के तमाम कार्य किया है। अभी हाल ही में नवरात्र शुरू होने से ठीक पहले नगर पंचायत कटघर लालगंज के रेतवां चंद्रभानपुर गांव में स्थित मां काली देवी मंदिर परिसर में कमरहां, चकिया भगवानपुर सहित चार प्रमुख स्थानों पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट लगवाया हूं। जिसकी वजह से इन चारो स्थान पर रात के समय प्रकाश रहता है। लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। यह सभी लाइटें मेरे प्रयास और सुझाव पर पूर्व सांसद संगीता आजाद ने अपने कोटे से लाइटों को दिया था। शिवसागर ने बताया कि इसके अलावा भी तमाम प्रकार के सामाजिक कार्य आए दिन वह करते रहते हैं। शिवसागर बरनवाल ने बताया कि वैश्य समाज मेरे कंधे पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है। लोगों की उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।
