दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर चल रहीं तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बनारस पहुंचे। सर्किट में अधिकारियों के साथ बैठक करके हाल जाना। इस दौरान खामियां उजागर होने पर नाराजगी व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लापरवाह अफसरों को खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री का तेवर अफसरों में चर्चा का विषय रहा। समीक्षा बैठक में मंडलीय अस्पताल का भी मुद्दा उठा। इस अस्पताल के पुनरोद्धार के लिए राशि आवंटित होने के बाद भी काम न शुरू होने पर योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को खड़ा कर दिया। पहले जमकर फटकार लगाई, फिर विभागीय चीफ इंजीनियर को एक्सईएन (भवन खंड) के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का आदेश दिया। उन्होंने चीफ इंजीनियर को भी हिदायत दी कि शहर में निर्माणाधीन छह सड़कों का काम मार्च के पहले हफ्ते तक पूरा करा लें। सीएम ने विभाग को एनओसी के समय ही टेंडर प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दिया ताकि काम शुरू होने में विलंब न हो। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री का तेवर देखकर बैठक में मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *