दैनिक भारत न्यूज

बलिया।
बलिया जिले के रसड़ा थाने की पुलिस मंगलवार को साढ़े 21 लाख रुपये का घोटाला करने वाले बड़ौदा यूपी बैंक के सवंरा शाखा के प्रबंधक, कैशियर और चपरासी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के मुताबिक
27 जनवरी 2025 को बड़ौदा यू पी बैंक शाखा सवंरा थाना रसड़ा में हुए 2157658 रुपये का घोटाला की पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान साक्ष्य सबूत जुटाने के बाद मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रसड़ा निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह मुखबिर की सूचना पर आरोपी चन्द्रभूषण राय पुत्र स्व. बृजनाथ राय शाखा प्रबन्धक बड़ौदा यू पी बैंक शाखा सवंरा, स्थायी पता शिव बिहार कालोनी परिखरा पोस्ट तिखमपुर थाना बासडीह रोड, बैंक के शाखा प्रबंधक स्वामीनाथ राम पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र, स्थायी पता ग्राम छितौनी थाना रसड़ा और चपरासी सुनील यादव पुत्र स्व. लालमोहर यादव स्थायी पता मुहल्ला मन्नूपुर ग्राम खलीलपुर थाना फेफना जनपद बलिया को मंगरू चाय की दुकान सवंरा से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *