रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
स्थानीय ब्लाक के भलुवाई प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को एचआइवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 380 मरीजों के एचआईवी की जांच की गई।
प्रशिक्षकों ने एचआईवी एड्स के कारण, रोकथाम व बचाव के उपाय तथा संक्रमित मरीज के नागरिक अधिकारों के संरक्षण की जानकारी ग्राम वासियों को दी गई।
काउंसलर रश्मि राय ने कहा कि एचआईवी बीमारी को लेकर समाज में कई भ्रांतियां फैली हैं। जिसे दूर कराने की जरूरत है, एड्स का नाम सुनते ही लोगों के हाव-भाव बदल जाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों में जानकारी का अभाव है। लिहाजा लोगों के बीच इसे लेकर बेहतर समझ का होना जरूरी है। आमतौर पर इसे लेकर सामाजिक कलंक के तौर पर देखा जाता है। लोगों की इस मानसिकता को बदलने के लिए जागरूकता जरूरी है। जागरूकता ही एचआईवी संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय है।
जागरूकता शिविर के दौरान लोगों को बताया गया कि संक्रमित व्यक्ति से गले मिलने, हाथ मिलाने, खांसने, एक साथ यात्रा करने, एक थाली में खाने से एचआइवी संक्रमण नहीं फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क, संक्रमित मरीज के लिये प्रयुक्त सिरिंज के दोबारा प्रयोग, संक्रमित व्यक्ति का खून किसी दूसरे व्यक्ति को चढ़ाने व संक्रमित माताओं से उसके बच्चों में संक्रमण के फैलने की संभावना होती है संक्रमितों के उपचार के लिए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी उपयोग की जाती है। इस मौके पर डॉक्टर अबू अजीम, एस तिवारी, दीपक यादव आदि स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *