दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा बाजार में स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष राम केवल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से गन्ना समिति के डायरेक्टर पद के चुनाव का बहिष्कार किया गया है। इस दौरान सपाईयों ने कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किए।
सपा के अतरौलिया ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनमाने तरीके से समिति के डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए तीन पर्चा खारिज कर दिया गया। एक पर्चा पहले से ही निर्विरोध कर दिया गया है। यह कार्य प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। इस चुनाव में कहीं भी निष्पक्षता नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए हम सब समाजवादी कार्यकर्ता इस चुनाव का बहिष्कार करते हैं। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बलवंत यादव ने गन्ना समिति के चुनाव में की जा रही धांधली की निंदा किए। कहा कि हम सब समाजवादी कार्यकर्ता लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। आगामी चुनाव में जनता इसका सूद समेत हिसाब लेने का काम करेगी। पूर्व प्रमुख बर्मन यादव ने कहा कि भाजपा के सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी गुंडे की तरह से व्यवहार कर रहे हैं। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन राधेश्याम यादव ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सम्मान करते हैं। हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता इस चुनाव का बहिष्कार करते हैं। इस पर बलवंत यादव, राजेंद्र राम, जयप्रकाश यादव, राम पलट गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, हरिकेश वर्मा, मूलचंद्र यादव, बालरूप यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *