
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शनिवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पार्टी ने देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में प्रचंड जीत हासिल की है। तमाम उठापटक के बीच इस जीत से भाजपाई गदगद हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नौ सीटों पर भी भाजपा की बल्ले बल्ले है। पार्टी की प्रचंड जीत का पटाखा आजमगढ़ में भी फूटा और भाजपाई जश्न में डूब गये।
भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महाराष्ट्र में जीतने पर लालगंज व आजमगढ़ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर किए।
सूरज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता दिन रात अथक परिश्रम किया है। कार्यकर्ताओ के पुरुषार्थ और अथक परिश्रम से महायुवती की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल किया है। मोदी के नेतृत्व में देश पुनः विकास के पथ पर अग्रसर होगा और विकसित भारत की संकल्पना की पूर्ति होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला मंत्री सुनील सिंह,अजय यादव, प्रमोद राय, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, अंकुर राय, मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, बृजेश राय, राजू राजभर, शिवम राय आदि उपस्थित रहे।
00000
मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास, बदल रही राजनितिः

भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से गदगद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चौहान समाज के राष्ट्रीय नेता श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास रचा है। यह मोदी जी का जादुई करिश्मा ही है। उनके नेतृत्व में राजनिति की परिदृश्य बदल रहा है। जनता भी अपने बीच रहने वालों का चयन करके दिखा दिया है कि काम करने वालों के हाथ में ही कमान होनी चाहिए।
000000000
भाजपा की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फलः

वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवसागर बरनवाल ने कहा कि भाजपा की प्रचंड बहुत से जीतने का पूरा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। इस ऐतिहासिक जीत से यूपी में साल 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में जीत का संकेत है।
