दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर के सिधारी क्षेत्र में स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। परिवार के लोग हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए।
जिले के बड़े अस्पतालों की सूची में ग्लोबल अस्पताल का भी एक प्रमुख स्थान है। शहर से सटे भदुली गांव निवासी एक परिवार का आरोप है कि परिवार के एक युवक को ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराए। जिस समय वह भर्ती हुआ। वह स्वयं चलकर आए थे। यहां पर इलाज के लिए कोई डाक्टर नहीं था। चर्तुथ क्लास के लोग इलाज कर रहे थे। एक बार में दस दस हजार की दवा मंगवा रहे थे। आरोप है कि मरीज की मौत के बाद भी इलाज करते रहे। अस्पताल के बाहर हंगामा होने पर फोर्स पहुंच गयी थी। जिम्मेदार अधिकारी मामले का हल ढूंढने में लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *