
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
नगर पालिका बिलरियागंज के पुराना चौक से थाना रोड मोहल्ला शिवनगर काफी खराब हो चुका है। इसको लेकर जनता आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि काफी दिन से आधा रोड बनाकर आधा छूटा हुआ है। नाली उखड़ गई है, पटिया नहीं है, कचरा सभी दुकान के सामने रख दिया गया है। सभी लोगों का कहना है की कचरा निकालने के तुरंत बाद हटा लेना चाहिए, जिससे मच्छर के प्रकोप से सभी लोग बच सके। कस्बे के अनिल कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, अमरनाथ, रजत विश्वकर्मा, रामजी विश्वकर्मा, फूलचंद गुप्ता, डॉक्टर बी आर मलिक, हृदय कुमार मौर्य, अंगद भारती, डॉक्टर राधेश्याम, राधेश्याम यादव, सलाउद्दीन ने कहा कि यह रोड काफी दिनों से खुदा पड़ा हुआ है। रोड आधा अधूरा बना है। केवल आश्वासन दिया जा रहा है की बहुत जल्द बन जाएगा। ना बनने से दुकानदारों का काफी नुकसान है। कस्टमर आने से इधर कतराते हैं। गिट्टी रोड पर पड़ी हुई है।
