दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला जज संजीव शुक्ला के साथ दीवानी बार एसोसिएशन के भवन में नवनिर्मित आर ओ प्लांट का लोकार्पण किया।
इससे पूर्व दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंचने पर वीपी श्रीवास्तव का बैंड बाजा के साथ तिलक लगा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बीपी श्रीवास्तव ने संघ भवन में अधिवक्ताओं को स्वच्छ पेयजल के लिए साढ़े तीन लाख रुपए दिया था। जिससे यह आर ओ प्लांट लगाया गया है। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीपी श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ से उनका गहरा नाता है। वह प्रयास करेंगे कि दीवानी बार एसोसिएशन को और भी कुछ दिया जाए। जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि संघ भवन में सुविधा बढ़ रही हैं। दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने बताया कि इस आरो प्लांट के लगाने में पूर्व अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी पूर्व अध्यक्षों को संघ में किए गए कार्यों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडे, अजय श्रीवास्तव, धनंजय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रभाकर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, सूबेदार यादव,पूर्व मंत्री नवीन चंद्र अस्थाना, अनिल कुमार सिंह, राजेश सिंह पाराशर आदि बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *