
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
कंधरापुर थाने की पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने तीन फरार चल रहे जालसाजों पर 420 – 420 रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे चर्चाओं का बाजार गरम है।
एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक
27 जुलाई 2023 को वादी मुकदमा रुद्रांश राय पुत्र विनोद राय निवासी मधुबन थाना कन्धरापुर ने थाने में लिखित तहरीर दिया कि 1. अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार, 2. अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार, 3. शंहशाह पुत्र अब्दुल गफ्फार, 4. अब्दुल दुद्दुम पुत्र अब्दुल सत्तार, 5. अन्जुम आरा पत्नी अब्दुल सलाम समस्त निवासी जालन्धरी शहर कोतवाली आजमगढ़ ने जमीन बैनामा करने के नाम पर षडयंत्र, जाल साजी व धोखाधड़ी करके वादी मुकदमा से विभिन्न तिथियों में करीब 63 लाख रुपये ले लिये तथा जब वादी मुकदमा पैसे वापस मांगने अभियुक्तों के घर गया तो अभियुक्त उग्र होकर मारपीट करने पर आमादा हो गये। जिस संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर आरोपी फरार हो गये।
एसपी ने बताया कि 6 जनवरी 2024 को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से आदेश प्राप्त कर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। 25 फरवरी 2024 को न्यायालय से आदेश प्राप्त कर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
एसपी अनुराग आर्य ने फरार अभियुक्तों 1. अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार, 2. अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार, 3. शंहशाह पुत्र अब्दुल गफ्फार, समस्त निवासी जालन्धरी शहर कोतवाली पर जनपद स्तर से 420-420 रुपये का नकद का पुरस्कार घोषित किया गया।
