दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
तरवा थाने की पुलिस क्षेत्र के भदिया गांव के पास से लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर ली। उसके पास से कयी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवाकर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 14 जनवरी को तरवा थाने के भदिया गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी दिनेश चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप है कि कुछ लोग उसका धर्म परिवर्तन करा दिए हैं। पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही थी।

आरोपी के गिरफ्तारी का विवरणः
एसपी ने बताया कि आठ फरवरी को तरवा थाने के उपनिरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ टहल रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस भदिया गांव निवासी अवध नरायन पुत्र फूलचन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर ली। उसके पास से दो धार्मिक पुस्तक, दो लाकेट आदि बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *