दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने आजमगढ़ में दस मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ नगर में भ्रमण किया।
सहजानंद राय शहर के गणेश मंदिर से तकिया मुहल्ले तक भ्रमण कर व्यापारियों और आम जन मानस से संपर्क कर रैली में आने का आग्रह कर निमंत्रण दिया।
सहजानंद राय ने बताया कि दस मार्च को मंदूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है। जिसमें नरेंद्र मोदी आजमगढ़ जिले को विश्वविद्यालय और हवाई अड्डा जैसी बड़ी सौगात देंगे। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली, रैली ही नहीं रैला होगा। यहां की जनता रैली में जाकर रैली को सफल बनाने का काम करेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद,भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अवनीश चतुर्वेदी, नगर महामंत्री बबलू चौहान, सभासद संतोष चौहान, गोलू गुप्ता, मुंशी निषाद,सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *