
अरुण कुमार यादव
आजमगढ़।
महोत्सव के बीच शनिवार को आजमगढ़ वालों के लिए एक और खुशियों वाला दिन रहा। इस दिन हरिहरपुर संगीत घराने से निकले पंडित रामकुमार मिश्रा को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से सातवां नेशनल पुरस्कार 2024 से नवाजा गया।
रामकुमार मिश्रा हरिहरपुर घराने के नायाब हीरा पंडित छन्नू लाल मिश्रा के पुत्र हैं। वह वाराणसी में रहते हैं। रामकुमार मिश्रा मशहूर तबला वादक हैं। उन्हें इस क्षेत्र में तमाम पुरस्करों से नवाजा जा चुका है। शनिवार को रामकुमार मिश्रा को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के हाथों दिया गया। रामकुमार मिश्रा को यह सम्मान दिये जाने से लोगों में हर्ष है।
बता दें हरिहरपुर संगीत घराने की विरासत को संभालने के उद्देश्य से ही आजमगढ़ महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में रामकुमार मिश्रा के सम्मानित होने से जिले का नाम रोशन हुआ है।
