
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
नगर के परानापुर में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन पर गुरुवार को भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा समापन पर श्रीराम राज्याभिषेक के मधुर प्रसंग का वर्णन करते हुए कथावाचक अंकित चतुर्वेदी जी महाराज ने कहा कि प्रभु राम प्रत्येक मनुष्य एवं समस्त जीव के एक मात्र रक्षक हैं। बिना राम के आराम नहीं मिल सकता, इस कलियुग में जीव राम नाम जपकर वह गति प्राप्त कर लेता है जो सतयुग,त्रेता,द्वापर ,में कठिन तपस्या से भी संभव नहीं था , केवल मनुष्य विश्वास कर राम नाम का जप करे तो सब सुख संभव है और प्रभु दर्शन होता है। महाराज जी ने कहा कि राम जी के राजगद्दी पर बैठने के बाद सम्पूर्ण जगत से त्रिताप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने सुंदर काण्ड का वर्णन करते हुए कहा कि संत के आदेश का पालन न करने के कारण लंका नष्ट हो गई, साधु अवज्ञा कर फल ऐसा, जरइ नगर अनाथ कर जैसा। श्री अंकित महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा मन को शांति मन को सुख प्राप्त कराती है और मानव में मानवता का प्रवेश कराती है।
हरीश उपाध्याय ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडीएम आज़ाद भगत सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक मिश्र, कमलेश तिवारी , संजय पांडेय , कविकांत उपाध्याय, दिलीप पांडेय इत्यादि उपस्थित थे।
