दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विकास खण्ड सठियांव क्षेत्र के सीही गांव निवासी भट्ठा मजदूर सुरेश चौहान का 20 वर्षीय पुत्र रामजीत चौहान प्लास्टिक एनीमिया जैसी घातक बीमारी से पीड़ित है। वर्तमान समय में इनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। सीही गांव के अंगद यादव ने बताया कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता राम कुंवर यादव भिक्षाटन करेंगे। इस दौरान राम कुवर यादव के साथ उनके कयी सहयोगी भी साथ में मौजूद रहेंगे।
राम कुंवर यादव ने बताया कि गरीब, असहाय, लाचार पड़े रामजीत चौहान के दवा इलाज और जिंदगी की सलामती के लिए हमारे गांव सीही में एक बजे से भिक्षाटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *