दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
उत्तर पूर्व सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना की मौजूदगी में शुक्रवार को फरिहा-खोरासन रोड स्टेशनों के बीच 120 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से रेल दौड़ाकर सफल ट्रायल किया गया। जल्द ही इसका जनपद वासियों को फायदा मिलने लगेगा।
रेल संरक्षा आयुक्त ने बताया कि
मऊ-शाहगंज (100 किमी.) रेल खंड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत फरिहा-खोरासन रोड स्टेशनों के मध्य (20.01 किमी.) विद्युत लाइनों के साथ दोहरीकरण पूर्ण होने के साथ इस रेल खण्ड का अधिकांश भाग 87.28 किमी. दोहरिकृत हो गया है। शेष खुरहट से मऊ 12.47 किमी. रेल खण्ड का कार्य प्रगतिशील है और शीघ्र ही पूर्ण हो जायेगा।
इस दोहरी लाइन का कार्य पूर्ण हो जाने पर इस खण्ड पर पड़ने वाला यातायात का अत्यधिक दबाव कम हो जायेगा। जिससे गाड़ियों का विलम्बन कम होगा। इस दोहरी लाइन का कार्य पूर्ण हो जाने पर इस खण्ड पर पड़ने वाला यातायात का अत्यधिक दबाव कम हो जायेगा। क्रासिंग के कारण गाड़ियों का होने वाला विलम्बन कम होगा। सवारी गाडियां पहले की अपेक्षा ज्यादा गति से चल सकेंगी। साथ ही अप एवं डाउन लाइन अलग हो जाने से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी। जिससे यात्रियों की मांग के अनुसार अन्य अतिरिक्त गाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी तथा इस क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
सड़क यातायात में पेट्रोलियम उत्पदों की खपत ज्यादा होती है एवं सड़क यातायात मंहगा होता है। इस नई रेल लाइन के उपलब्ध हो जाने से स्थानीय जनता को सस्ता एवं आरामदायक यातायात सुविधा मिलेगा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की बचत होगी और यात्री जनता को यातायात में कम समय लगेगा। रेल खण्ड के विद्युतीकरण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *