
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के डॉक्टर आनन्द सिंह द्वारा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत डॉक्टर आनंद प्रताप सिंह को लंदन में “इनोवेशन रिसर्च अवॉर्ड्” से सम्मानित किया गया। आजमगढ़ के लिए यह एक हर्ष एवं गौरव का विषय है कि डॉक्टर आनंद प्रताप सिंह आजमगढ़ जनपद के बूढ़नपुर तहसील, बाजिदपुर गांव के निवासी हैं।
उन्होंने इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय से अपनी शिक्षा ली। आगे पढ़ाई डी. ए. वी. विद्यालय से पठन पाठन करके उच्च शिक्षा दिल्ली एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। डा. सिंह को यह सम्मान लंदन में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में एक नई चिकित्सकीय तकनीकी “न्यूरो कॉग्निटिव प्लास्टिसिटी थेरेपी” को विकसित करने के लिए दिया गया। डॉक्टर आनंद प्रताप सिंह का कहना है कि उन्होंने इस तकनीक को विकसित करने में न्यूरोफीडबैक थेरेपी एवं कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी के सामेकित उपयोग के माध्यम से किया है। उक्त चिकित्सा तकनीक कि प्रस्तुति लंदन में सम्पन्न हुये “यूरोपियन कांग्रेस ऑफ न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसाइकेट्रिक” के सम्मेलन में किया, जो कि 19 एंव 20 फरवरी को आयोजित किया गया था। उक्त सम्मेलन मे लगभग बीस से भी ज्यादा, देशों से आए हुए चिकित्सकों एवं वैज्ञानिको के द्वारा इस चिकित्सकीय तकनीकी की प्रसंशा की गयी एंव डा. सिंह के कार्य को प्रोत्साहित किया गया। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए विश्व की एक प्रमुख पत्रिका “जरनल ऑफ यूरोलॉजी एंड न्यूरोसाइकोलाॅजी” ने उन्हें अगले पाॅच वर्षो के लिए संपादक के पद पर नियुक्त कर कार्यभार सौंपा। उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। क्षेत्र के साहित्यकार एवं कवि लाल बहादुर चौरसिया ने कहा कि डॉक्टर आनंद सिंह द्वारा लंदन में भारत का परचम लहराया गया। यह हम ग्रामीणों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र का एक युवक विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। वीरेंद्र भारती, गंगा, गुंजन आदि मौजूद रहे।
