दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के पटवध कौतुक शिव मंदिर पर होने वाले नौ दिवसीय श्री राम कथा एवं मानस यज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार को गांव के लोग जोर-शोर से अंतिम रुप देने में जुटे थे। इस धार्मिक आयोजन में गांव एवं क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग है।
इस यज्ञ के लिए पंडाल तैयार हो गया है। कथा स्थल के लिए तैयारी चल रही है। सभी लोग हर कार्य में खूब सहयोग दे रहे हैं एवं हर तरह का अच्छा प्रबंध हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। 21 फरवरी को बाजा एवं हाथी घोड़ा के साथ कयात्रा निकालेंगी जो पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर पंडाल स्थल पर आएंगी। सुबह पांच बजे से श्रीकांत पांडे महाराज द्वारा यज्ञ पूजन होगा। शाम को मानस मर्मज्ञ ललित गिरी महाराज एवं अन्य मानस विद्वान द्वारा सायं पांच बजे से श्रीराम कथा होगी। जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण में रम जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम एक मार्च को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी राजेश दास जी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *