

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद कस्बा में स्थित महादेव घाट पर 12 जून से होने वाली श्री रुद्र महा यज्ञ की तैयारी जोरों पर चल रही है। यज्ञाचार्य कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि श्री रुद्र महा यज्ञ में 12 जून को सुबह सात बजे से कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा हाथी घोड़े बैंड बाजा के साथ नगर भ्रमण पर शिवाला घाट से जल लेकर कलश यज्ञ मंडप में रखकर पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा। 13 जून से 21 जून तक संगीत मय भजन और कथावाचक प्रज्ञा मिश्रा कानपुर और प्रवचनकर्ता गंगा सागर पाठक द्वारा किया जाएगा। 22 जून को पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।इस समय महादेव घाट पर यज्ञ स्थल पर मंडप बनाने का कार्यक्रम चल रहा है और साफ सफाई का कार्य चल रहा है। जिसमें दर्जनों लोग लगे हुए हैं। क्योंकि यज्ञ स्थल के सामने भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। उसी स्थान पर रोज शाम को प्रवचन होगा। उक्त आशय कि जानकारी सह आचार्य पंडित शुभम् मिश्रा बीएचयू ने दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान रामधारी प्रजापति और लक्ष्मीना प्रजापति होगी. इस अवसर पर अमित सोनी, शिव प्रसाद, बबलू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रमेश कसोधन, गोलू गोंड़, राजू सोनी आदि लोग उपस्थित थे।
