
डीआईजी/आईजी परिक्षेत्र द्वारा जारी किया गया है आदेश, चल रहा था मंथन
जल्द ही शीर्ष स्तर पर भी शुरू हो सकती है कार्रवाई, सूची तलब
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव की घोषणा भले ही अभी तक नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक तैयारी जोर-जोर से शुरू हो गई है। इसी क्रम में डीआईजी / आईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार द्वारा उन निरीक्षकों ( इंस्पेक्टर ) का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। जो जिले में अपने निर्धारित कार्यकाल तक जिले में ड्यूटी कर चुके हैं। ऐसे निरीक्षकों को परिक्षेत्र के मऊ और बलिया जिले में भेजा गया है। कुछ लोग अन्य जनपद में भी ट्रांसफर किए गये हैं।
इनका हुआ है स्थानांतरणः
डीआईजी / आईजी अखिलेश कुमार द्वारा जिन लोगों का स्थानांतरण किया गया है। उसमें
निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को मऊ, मनोज कुमार को मऊ, संजय कुमार सिंह को बलिया, विजय प्रताप सिंह को बलिया, संजय सिंह को बलिया, राकेश कुमार सिंह को मऊ, नंदकुमार तिवारी को बलिया, निशांत जमा खां को बलिया, राजकुमार सिंह को मऊ, प्रमेंद्र कुमार सिंह को मऊ, राजेश कुमार सिंह को बलिया, क्षितिज त्रिपाठी को बलिया, राजेंद्र प्रसाद सिंह को बलिया, जगदीश प्रसाद को मऊ, नवल किशोर को मऊ, अशोक तिवारी को बलिया, अवधेश कुमार अवस्थी को बलिया, अनिल कुमार सिंह को मऊ, आनंद कुमार सिंह को बलिया, स्वतंत्र कुमार सिंह को बलिया, गजानन चौबे को बलिया, प्रवीण कुमार सिंह को मऊ, भेजा गया है। इसी तरह से बलिया जिले में कमलेश कुमार को आजमगढ़, राजीव सिंह को मऊ, राजकुमार सिंह ( निलंबित) को मऊ, अमित कुमार सिंह को बलिया से मऊ, बिंदेश्वर प्रसाद पांडे को बलिया से मऊ, राजित राम यादव को बलिया से मऊ, भेजा गया है। जबकि लालजीत आदिवासी को बलिया से आजमगढ़ भेजा गया है। वहीं राजीव कुमार को बलिया से मऊ, हरेंद्र कुमार यादव को बलिया से मऊ, ओम प्रकाश यादव को बलिया से मऊ, हरेंद्र कुमार सिंह को बलिया से मऊ, राजीव कुमार मिश्रा को बलिया से आजमगढ़ भेजा गया है। जबकि मूलचंद चौरसिया को मऊ से बलिया, सुदेश कुमार सिंह को मऊ से आजमगढ़, अब्दुल वहीद को मऊ से बलिया और अखिलेश शुक्ला को मऊ से आजमगढ़ भेजा है।
बता दें कि जल्द ही शीर्ष स्तर पर और प्रसासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू होगी। जो लोग जिले में निर्धारित तीन साल या उससे अधिक समय तक जिले में ड्यूटी कर चुके हैं। उन्हें अन्य कही स्थानांतरित करने पर मंथन चल रहा है। रिपोर्ट तलब की गयी है।
