दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर से उनके माहुल बाजार स्थित कार्यालय पर पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।
पीआरडी जवानों का कहना है कि ड्यूटी न लगाए जाने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पीआरडी के जवानों का कहना है कि अहरौला में पीआरडी के प्रशिक्षित जवानों की संख्या 68 है। जिनकी ड्यूटी थाना बैकों, अन्य संस्थानों पर लगायी जाती थी, लेकिन मौके मात्र 15 पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जब हम लोग ड्यूटी लगवाने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी के ऑफिस पर जाते हैं, तो वहां कई तरह के हवाले दिए जाते हैं। कभी साइड न चलने तो कभी अन्य तकनीकी समस्या बताकर हम लोगों को वापस भेज दिया जाता है। ड्यूटी ना होने से भुगमरी और आर्थिक तंगीझेल रहे हैं। पीआरडी के जवानों के द्वारा विधान परिषद सदस्य एमएलसी रामसूरत राजभर को समस्याओं से संबंधित पत्रक सौपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस मौके पर विवेक श्रीनेत, बालेश्वर गिरी, सुरेश शुक्ला, अभिषेक उपाध्याय, दीनानाथ गिरी, राजेंद्र यादव, सर्वेश मौर्य, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *