दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान अहरौला थाने के पीआरडी जवानों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर से मिला। एमएलसी ने समस्याओं के निदान के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
पीआरडी जवान सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा एमएलसी को समस्याओं का पत्रक सौंपा और कहा कि पूर्व में अहरौला विकास खंड में 37 से 40 जवानों की ड्यूटी लगती थी, पर अधिकारियों की उपेक्षा के कारण अब यह 17 पर आ पहुंची है। जिससे जवान अनेक समस्यायों से जूझ रहे हैं। उनके परिवार में भुखमरी का संकट आ गया है। जवानों ने मांग किया कि उनकी ड्यूटी पूर्व की तरह लगाई जाए। पीआरडी जवानों की समस्या को सुनकर एमएलसी रामसूरत राजभर ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि वे अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे और यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो हम इस मुद्दे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराएंगे। इस मौके पर विवेक श्रीनेत्र,कंचन सोनी, राधेश्याम,जगन्नाथ,बाल्मिकी, बालेश्वर गिरी, हरिशंकर यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *