
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील क्षेत्र का आखिरी गांव और जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर बाजार से सटे रवनियां गांव में शुक्रवार को हिन्दुओं के बड़े नेताओं की सूची में शामिल प्रवीण भाई तोगड़िया ने भव्य शिवालय बनाने के लिए शिलान्यास किया। इससे गांव और आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल है।
लालगंज तहसील और ठेकमा ब्लाक के रवनियां गांव में कुछ मनबढ़ किस्म के लोग मंदिर आदि को ध्वस्त करके उस पर कब्जा कर रहे थे। रवनिया गांव में कुछ लोगों द्वारा जिस प्रकार से ऐताहासिक धर्मशाला और भगवान शंकर के मंदिर को ध्वस्त करके अस्तित्व समाप्त करने का कुचक्र रचे थे।

रवनियां गांव के ही एक महापुरुष द्वारा अपनी जमीन में स्वयं के खर्च से पोखरा खुदवाया, धर्मशाला और मंदिर का निर्माण खराया, ताकि दूर दराज के लोग यहां पर विश्राम करके अपनी थकान मिटा सकें। पोखरे में स्नान ध्यान के बाद शिवालय में जाकर पूजा अर्चन कर सकें। इस ऐतिसाहिक धरोहर को संजोने की बजाय कुछ जालसाज किस्म के लोग अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से इस स्थल का अस्तित्व समाप्त करने का कुचक्र रचे थे। इस मामले को हिन्दु महासभा एवं चौहान महासभा के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर चौहान ने पुरजोरी से उठाया।

क्षेत्र के लोगों ने उनका जमकर साथ दिया। श्याम सुंदर चौहान के ही प्रयास से शुक्रवार को रवनियां गांव में हिन्दुओं के बड़े नेता प्रविण भाई तोगड़िया द्वारा मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इस दौरान श्याम सुंदर चौहान सहित गांव क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद श्री तोगड़िया जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गये।
