दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गुररुवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को अपना स्वागत कराना अपने ही गृह क्षेत्र में भारी पड़ गया। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और उनके ढेर सारे अज्ञात समर्थकों पर शनिवार अतरौलिया थाने में केस दर्ज कराई गयी। पुलिस की यह कार्रवाई स्वागत जुलूस में शामिल वाहनों के काफिले की हुई वीडियो ग्राफी का रिकार्ड खंगालने के बाद की गयी है।
शनिवार को बयान जारी करते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि नव नियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा द्वारा अतरौलिया में जुलूस निकालने के मामले में उनके सहित दर्जनों समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इन आरोप है की स्वागत जुलूस के काफिले में वाहनों के हूटर बजाने के साथ ही लोगों ने जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गयी है। एसपी ग्रामीण ने बताया की नियम सभी के लिए बराबर है। अतरौलिया थाने की पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
बता दें कि पुष्कर मिश्रा अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *