
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। नागरिक पुलिस के 60244 पदों के लिए परीक्षा अभी हाल ही में आयोजित की गयी थी। सीएम ने यह फैसला वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 17 ‘ 18 फरवरी को आयोजित की गयी थी। पूरे प्रदेश में करीब 50 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह माह के भीतर पुनः कराई जाएगी। बता दें कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में करीब तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
