दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कंधरापुर थाने की पुलिस चेन्नई पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस आरोपी को चेन्नई से आजमगढ़ लाकर अदालत में पेश की। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेजवा दिया गया।

पूर्व की घटनाः
17 फरवरी 2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय स्वाट टीम व हेड कांस्टेबल उमेश यादव सर्विलान्स द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस (आरक्षी) परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को नकल कराने से पूर्व ही सेहदा चक बिजली ग्राम मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कुल 7 अभियुक्त पकड़े गये। इसमें 1. संजय यादव पुत्र स्व. रामराज यादव निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह, 2. रोहित गुप्ता पुत्र भरतलाल गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर- 2 अम्बेडकर नगर कस्बा थाना मेंहनगर, 3. हरिवंश यादव पुत्र सुखई यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर, 4. भीम यादव पुत्र स्व. मोती यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव, 5. कैलाश यादव पुत्र श्यामजीत यादव निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह, 6. राजेश तिवारी पुत्र स्व. सभाकर तिवारी निवासी ग्राम जियासड़ थाना मेंहनगर, 7. पवन कुमार सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 7360/- रूपया, 14 लाख रूपये के 2 चेक बरामद हुआ। तथा शेष 2 अभियुक्त 1. अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम विद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर, 2. विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह मौके से फरार हो गये थे। इनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

विवेचना के दौरान उजागर हुए तथ्यः
इस मामले की पुलिस विवेचना प्रारंभ की। इस दौरान अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस 18 अप्रैल 2024 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।

गिरफ्तारी का विवरणः
22 अप्रैल 2024 को उप निरीक्षक अमित कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया को एफसीआई चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को थाना F-4 THOUSAND LIGHTS POLICE STATION CHENNAI के माध्यम से न्यायालय चीफ मेट्रोपालिटिन मजिस्ट्रेट एगमोरे एट चेन्नई से ट्रान्जिट वारण्ट प्राप्त कर शुक्रवार को आरोपी को आजमगढ़ कोर्ट में पेश की। जहां से उसे जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *