दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नगर पंचायत जहानागंज के कस्बा बगीचा में अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खाने पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 350 किलो प्रतिबंधित मांस, पशुओं का वध करने वाले हथियार, मांस की सप्लाई करने में प्रयोग की जाने वाली पिकअप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। यह लोग काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय थे। प्रतिबंधित पशुओं का वध करके मांस की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि कस्बा बगीचा में कुछ लोग अपने-अपने घरों में प्रतिबन्धित पशु को काटकर भारी मात्रा में मांस को बेच रहे हैं। उनके हाते में कुछ जानवर बधे हुये हैं। वहीं पर एक पिकअप में प्रतिबन्धित पशु लदे हुए हैं। जिन्हे काटने हेतु बिहार प्रान्त ले जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जहानागंज व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस बल मौके पर पहुँचकर 4 अभियुक्त 1. दिलसेर अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी इस्लामपुर कस्बा जहानागंज, हाल मुकाम हाजी हन्नान का मकान अतरारी मुहल्ला खैराबाद थाना मुहम्दाबाद जनपद मऊ, 2. अनवर सादाब पुत्र सफीउज्जमा निवासी सरैया थाना मुबारकपुर, 3. रशीदा बानो पत्नी इम्तियाज निवासी कस्बा बगीचा थाना जहानागंज, 4. फकरुद्दीन पुत्र जहीरुद्दीन उर्फ मन्नू निवासी पनचौक बगीचा थाना जहानागंज को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि नौ लोग मौके फरार हो गये।
पुलिस मौके से 350 किलो ग्राम प्रतिबंधित मांस , इलेक्ट्रानिक तराजू 5 , टांगी 5 , टेकुआ (सूजा) 10 , बाका 10 , चाकू 10 , हथौड़ी 1 पीस, रम्मा 1 पीस, पीढ़ा 5 पीस, पटरा 1पीस, तगाड़ी 1 पीस, लकड़ी का ठीहा छोटा बडा 10 पीस, 5 पीढ़ा, 5 नमूना माल व 2 मोटर साइकिल, एक पिकअप और 7940 रुपया नगद बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजवाकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *