दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कस्बा निवासी शिव कुमार जायसवाल की कस्बे में शिव शक्ति इण्टर प्राइजेज के नाम से पेप्सी की एजेन्सी है। सोमवार को इनके भाई राजकुमार द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि दो बदमाश दुकान पर आए तमंचे से भयभीत करके बैग में रखे गये 70 लाख रुपये लूट ले गये।
इस सूचना से हलाकान डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल आदि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये। जांच के दौरान पता चला कि शिवकुमार के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मांग गया तो पता चला कि कैमरा दो दिन से खराब है। पुलिस आसपास के कैमरों को चेक की तो पता चला कि पीड़ित द्वारा बदमाशों का हुलिया जैसा बताया गया, उस तरह का कोई भी व्यक्ति आते-जाते नहीं दिखा। ऐसे में पुलिस शिवकुमार और उसके यहां काम करने वाले से अलग-अलग पूछताछ की गयी तो पता चला कि शिवकुमार सन् 2023-24 में दो अलग- अलग बैंकों से एक करोड़ 5 लाख रूपये का लोन लिया था। उसे समय से रिपेय नहीं कर पा रहा था। इनकों जनवरी में एजेन्सी में 70 लाख रूपयें जमा करने थे। वह भी यह जमा नहीं कर पा रहे थे। 24 जनवरी 2025 को मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ कि 27 जनवरी 2025 तक पैसे जमा करने हैं। बाद मीटिंग योजनाबद्ध तरीके से इनके द्वारा अपने एजेन्सी के सीसीटीवी फूटेज को बंद करने के बाद आज जब इनके पास पैसा जमा करने के लिए नहीं थे, तथा इन्होने अपने दुकान का इन्सोरेन्स करा रखा था। जिसके द्वारा प्लान करके लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी गयी। एसपी ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने वाले शिवकुमार जायसवाल और इनके आपरेटर जेबा निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *