
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सरकार, खासतौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं और महकमे को भी गायों की सुरक्षा करने के लिए सख्त आदेश दिए हैं, बावजूद इसके आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के झिंझपुर गांव में खुलेआम गौकशी हो रही है, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को ग्रामीण अपना खेत देखने गये तो उन्हे जानकारी हुई और पुलिस को बताए। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस सक्रिय हुई है।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के झिंझपुर गांव के लोगों ने बताया कि नवरात्र पर्व होने की वजह से पूजा पाठ में समय व्यतीत होने की वजह से खेत नहीं आ पा रहे थे, सोमवार को अचानक टहलते हुए पहुंचे तो ताल में गोवंशों के अवशेष पड़े हुए थे। पशु तस्कर यहां मौके पर अपने औजार की भागते समय भूल गये हैं। गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। अवशेषों को नष्ट कराई।
इस संबंध में सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके धर पकड़ में जुट गयी है।
