
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस की गोली से घायल हुए जिस अपराधी का न्यायिक अभिरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उस आरोपी को अस्पताल के वार्ड में घूसकर मनबढ़ों धमकी देते हुए मारापीटा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जांचकर कार्रवाई का आदेश दिया है।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी मुहल्ला निवासी युवक करन यादव को 15 अक्टूबर 2024 को किसी ने फोन किया और वह घर से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद घर वालों को सूचना मिली कि करन को किसी ने गोली मार दिया। सीने में गोली लगने से वह खून से लतपथ सड़क पर पड़ा हुआ है। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस बीते 18 अक्टूबर को हरैया पुलिया के पास शहर कोतवाल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें अहरौला थाने के गहजी गांव निवासी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र इन्द्रासन सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस तमंचा और कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर ली। घायल बदमाश रोशन सिंह परिवार के साथ पुराने आरटीओ आफिस के पास रहता है।
पुलिस की गोली से घायल हुए रोशन सिंह का न्यायिक अभिरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। इसीबीच जिस वार्ड में रोशन सिंह भर्ती है। उस वार्ड में घूसकर कुछ मनबढ़ किस्म के लोग गोली से घायल रोशन सिंह को गाली देते हुए पीट रहे हैं। इस घटनाक्रम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। लोगों का कहना है न्यायिक अभिरक्षा में लिए जाने के बावजूद कैसे मनबढ़ अस्पताल में घूसकर बदमाश को इस तरह से पीट सकते हैं। क्योंकि जिस वार्ड में रोशन भर्ती है। वहां पर पुलिस का सख्त पहरा रहता है। इसके अलावा अस्पताल के तमाम कर्मचारी भी तैनात रहते हैं। लोग इस मामले में पुलिस और अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की मिलीभगत से कोई भी किसी की हत्या भी कर सकता है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
0000
सख्त कार्रवाई का निर्देशः
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि वायरल होने वाली वीडियो संज्ञान में है। जांच के दौरान पता चला कि जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा यह कृत्य किया गया है। इस संबंध में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही।
