

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्णपाल की अध्यक्षता में गुरुवार को तैयारी बैठक हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री प्रभारी सूर्य प्रताप शाही विशिष्ट अतिथि के रूप में लालगंज प्रभारी मुराहू राजभर मौजूद रहे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 मार्च रविवार को आजमगढ़ आगमन मंदुरी हवाई अड्डे पर हो रहा है।
प्रधानमंत्री मंदुरी में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को सफल और इस तिहासिक बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बड़ी भूमिका का निर्वहन करना हैं। हम सभी की जवाबदेही भी है। जिसको जो जिम्मेदारी सौंपी जाए वह दस मार्च तक सिर्फ उसी काम को करे। अपनी पूरी छमता और प्रयास का उपयोग करिए। आजमगढ़ में होने वाली यह रैली नहीं रैला होना चाहिए और विशाल जनसभा होनी चाहिए।सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने का निमंत्रण आज से ही देना शुरू करें। रैली से एक दिन पूर्व सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई और माल्यार्पण का काम भी सभी को करना है।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 10 मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी लालगंज के कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे जिले को विश्वविद्यालय और हवाई अड्डे जैसी तमाम योजनाओं की सौगात देंगे। भारतीय जनता पार्टी लालगंज का हर मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता को लेकर रैली को ऐतिहासिक बनाने के आयेंगे। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने का निमंत्रण आज से ही देना शुरू करें।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक बंदना सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व प्रत्याशी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व प्रत्याशी सदर अखिलेश मिश्र, पूर्व प्रत्याशी मुबारकपुर अरविंद जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, शेरबहादुर सिंह, जिला मंत्री, शैलेंद्र यादव , अजय यादव, आशुतोष राय, सुनील पांडेय, रजनीकांत त्रिपाठी, राममनी यादव, मैगना मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरी, ठेकमा मंडल अध्यक्ष बृजेश राय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
