दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

फूलपुर।
अमृत भारत योजना के तहत फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन का 21.3 करोड़ से एयर पोर्ट जैसा बनेगा। इसके बन जाने से स्टेशन का कायाकल्प होगा।
यहां स्वचालित सीढ़ियां लगाने, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लॉउंज सहित अन्य कई काम कराए जाएंगे। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुरासन रोड स्टेशन पर होने वाले कार्य का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। यहां गीत संगीत के साथ स्कूली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का रेलवे स्टेशन पर तैयारी को लेकर आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रेलवे के वेलफेयर निरीक्षक ने बताया कि इस योजना के तहत खुरासन रोड स्टेशन चयनित है। दूसरे चरण का कार्य में खुरासन रोड स्टेशन को शामिल किया गया है। 26 फरवरी को शिलान्यास के बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। फ्री वाई-फाई, हॉल, शौचालय, लिफ्ट/ एस्केलेटर, मल्टी लेवल पार्किंग, एग्जिट गेट, फूड कोर्ट बेहतर साफ-सफाई, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, सर्कुलेटिंग एरिया कार्यकारी लाउंज, व्यवसायिक बैठक के लिए नामंकित स्थान, दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं, ओवर ब्रिज, मिट्टी रहित ट्रेक का प्रावधान सहित उच्चस्तरीय सुविधाएं होंगी। शिलान्यास के बाद काम पूरा होने के बाद स्टेशन को नया लुक मिलेगा। मुख्य गेट पर पुरानी संस्कृति को दर्शाया जेयगा। यहां ठहरने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *