दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को देवगांव कस्बा निवासी पेप्सी कारोबारी और उसके यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। इन दोनों पर 70 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल है। वह देवगांव कस्बे के मथुरापुर नन्दापुर गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरी जेवा निसार पत्नी इम्तियाज है। वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की रहने वाली है। वह शिवकुमार के यहां काम करती है।

0000000000

यह रहा घटनाक्रमः

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि शिवकुमार जायसवाल की शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज पेप्सी कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी है। शिव कुमार ने सोमवार को पुलिस को सूचना दिया कि करीब 10.30 बजे दो अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहे के बट से मारकर दो बैग में रखे 70 लाख रूपये लूट फरार हो गये। इस सूचना की जांच उच्चाधिकारीगणों द्वारा किया गया तो घटना मनगढ़ंत व झूठा पाया गया। जिसके आधार पर इन दोनों के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजवा दिया गया। कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से और पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *