दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
कलेक्टर चौराहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
9 जून को जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो देवी कटरा शिवखेड़ी जाते समय हिंदू श्रद्धालूओं से भरी बस के ऊपर क्रूर पाकिस्तान इस्लामिक जेहादी आतंकियों द्वारा कायराना हमला किया गया। जिसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थयात्री मारे गए और 35 बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके इस कृत्य से पूरा देश आहत है और आक्रोशित है। कार्यकर्ताओं ने नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार दुस्साहसिक तीर्थंकर के इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए राष्ट्रपति महोदय से निवेदन करता है। इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें। आंतरिक और विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केंद्र सरकार से सुनिश्चित कराने सहित अन्य प्रमुख मांग शामिल है। इस दौरान भारी संख्याओं में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विमल कुमार मौर्य, रूपेश कुमार विश्वकर्मा, जिला संयोजक बजरंग दल आजमगढ़ विनोद सोनकर, आलोक सिंह, बजरंग दल प्रमुख सूर्यांश सोनकर, अमित सिंह आदि लोग मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *