दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नगर पंचायत बूढ़नपुर के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम के नेतृत्व में गुरुवार को विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से बूढ़नपुर चौक पर लगा विद्युत पोल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसके शिकायत कई बार स्थानी विद्युत पावर स्टेशन के कर्मचारियों से की गई। लेकिन कोई समस्या सुनने को तैयार ही नहीं है। तेज हवा के झोंके और अत्यधिक बारिश में यह पोल किसी भी समय गिर सकता है। हाई टेंशन तार लगा विद्युत पोल बड़ी घटना को दावत दे रहा है। जिसको लेकर के नगर पंचायत के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ बृहद प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं लोगों ने यह भी चेतावनी दी की अगर शीघ्र ही विद्युत पोल नहीं बदल गया तो हम नगर पंचायत के लोग विद्युत पावर स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विद्युत पावर स्टेशन पर ताला जड़ने का काम करेंगे। इस संबंध में जेई कुंवर भगत ने बताया कि मामला मेरी संज्ञान में है। विद्युत तार और पोल बदले जा रहे हैं। शीघ्र इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम, समाजसेवी गुड लक सिंह, राजकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद गिरीश, बृजेश, सौरभ, सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *