आशीष तिवारी

आजमगढ़।
रामनवमी के ठीक दूसरे दिन सोमवार को नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का आजमगढ़ में तूफानी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने विकास की कई सौगात दिए। साथ ही पार्टी और आमजन के जरिए विकास कार्यों और समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने कई प्रमुख समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का आदेश दिया। उर्जा मंत्री ने आजमगढ़ की जनता से अपील किया कि अब जिले के लोग डबल इंजन की गाड़ी में बैठें। पंचर साइकिल में बैठने की भूल न करें।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा सोमवार आजमगढ़ पहुंचकर वहां के गोरिया बाजार, बिलरियागंज में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ किया और विधानसभा गोपालपुर के अंतर्गत बिलरियागंज नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत महाराजगंज में कुल 102 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुबारकपुर मैदान में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में चल रही है। राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ बीजेपी सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना पर कार्य कर रही है। जनता को कैसे लाभ मिले और कैसे उनकी बेहतर सेवा की जाए, जनता के बीच जाकर इसका फीडबैक लेने के लिए ही ये कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और इन्हीं की बदौलत बीजेपी मजबूती से खड़ी है। जमीनी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कठोर परिश्रम, संघर्ष और बलिदान की बदौलत बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा सत्ता में रहकर गरीबों के जीवन स्तर में सुधार करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाएगी। उन्होंने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को भाजपा की जनोपयोगी नीतियों, उद्देश्यों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए बधाई दी एवं प्रशंसा की तथा आगे और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसको देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा व संप्रभुता के साथ गरीबों की चिंता कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारा देश विकसित राष्ट्र बने, हम सभी को मिलकर बीजेपी को मजबूत बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, पिछले दिनों चले सदस्यता अभियान ने इस बात को साबित कर दिया। हमारे राजनीति में आने का भी मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण व सुशासन है।
उन्होंने कहा कि जबसे मैं राजनीति में आया हूँ। इन चार सालों में हजारों करोड़ रुपये से ज्यादा के काम आजमगढ़ सहित समूचे पुर्वांचल में मैंने स्वयं कराया। बिजली, पानी,सड़क, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य हमारी सरकार की प्राथमिकता में है।
एके शर्मा ने कहा कि नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मेरा बस एक ही उद्देश्य है गरीब और असहायों का कल्याण करना है। आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गर्मी में आजमगढ़ जिले में बिजली के निर्बाध आपूर्ति की कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए जिले में 108 बड़े ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई तथा सैकड़ो और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। बिलरियागंज में भी एक नया सब स्टेशन बनाया गया है। इस दौरान उन्होने आमजन से कहा कि भाजपा की डबल इंजन में बैठिए। पंचर साइकिल में बैठने की भूल न करें। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *