
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ।
पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव की पांचवीं पुण्यतिथि बुधवार को नेहरू हाल में मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित आए हुए अतिथियों ने दलसिंगार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि चाहे वह जिस भी दल की राजनीति किए परंतु समाज के गरीब व आम आदमी से जुड़े रहे। दलसिंगार यादव सादगी के प्रतीक थे और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। वह गरीबों व असहायों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, विधायक संग्राम यादव, विधायक अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, कांग्रेस नेता लालती देवी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामबचन यादव व संचालन तेजाबहादुर यादव ने किया। स्व. दलसिंगार यादव के पुत्र दिनेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। वीपी सिंह सरकार में महराजगंज थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी मंत्री रहे। दलसिंगार यादव का 2020 में कोरोना संक्रण के चलते निधन हो गया। दलसिंगार यादव गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक रहे।
