दैनिक भारत न्यूज

वाराणसी।
पर्यावरण को बचाने के लिए रेलवे विभाग की तरफ से जनजागरुकता अभियान छेड़ा गया। कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के पहले आम जनमानस को पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु पर्यावरण की रक्षा के लिए मिशन LIFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा। इसके अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छता कायम रखने, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा।
यह अभियान बनारस रेलवे पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक डा डी नारायण एवं स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश सिंह द्वारा खाद्य पदार्थों में हाइजीन मेन्टेन करने के लिए कैटरिंग यूनिटों का निरीक्षण किया गया। स्टालों का फूड लाइसेंस एवं वेंडरों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों की जांच की गई तथा खाद्य सामग्रियों के रख रखाव और गुणवत्ता की जांच की गई तथा खाद्य एवं जल नमूना का संकलन कर परिक्षण हेतु केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। इसके साथ ही मिशन लाईफ के तहत बनारस स्टेशन पर जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें यात्रियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया और यात्रियों को दैनिक कार्यों में पॉलीबैग्स का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने हेतु कपड़े एवं जुट के थैले निःशुल्क वितरित किये गए। इसी तरह से गाजीपुर समेत अन्य स्टेशनों पर अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *