रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
नगर पालिका बिलरियागंज में पांच सभासदों के शासन द्वारा मनोनीत किए जाने से नगर पालिका क्षेत्र में खुशियों का माहौल है। इन सभासदों को बधाईयां देने वालों का उनके घर तांता लगा है। इस बीच लोगों में विकास की गति तेज होने की उम्मीद है। नगर पालिका के चुनाव में काफी समय बाद शासन की तरफ से पांच सभासद मनोनीत किए गए हैं। जबकि सभासद की फेहरिस्त में तमाम लोग शामिल रहे। जो मनोनीत नहीं हो सके वे मायूस हैं।
अम्बरीष दुबे, श्रवण मोदनवाल, आलोक कुमार गुप्ता, उमेश गोंड, रेखा पासवान ये पांच लोग शासन से सभासद मनोनीत हुए हैं। इन मनोनीत सभासदों को मिला कर अब नगर पालिका बिलरियागंज मे सभासदों की कुल संख्या 30 हो गई है। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। रोड, पानी की निकासी के लिए नाली, पानी बिजली, साफ सफाई आदि जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। बधाईयां देने वालों में बिलरियागंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष रुद्र प्रताप राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम पाल सिंह, सहकारी बैंक सगड़ी के अध्यक्ष रामसागर सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *