
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पंद्रह अगस्त को देश 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजादी के इस जश्न में पूरा जिला डूबा हुआ है। हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। इसीक्रम में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर आमजन को संदेश दिया।
दिव्यांग बच्चों की यह तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छोटे छोटे दिव्यांग बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा और जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखा तख्तियां लेकर चल रहे थे। यह रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर गांधी तिराहा पहुंची। वहां से घूमकर हरिऔध कला केंद्र, विकास भवन होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान दिव्यांग बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम के विषय में डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों द्वारा निकाली गयी यह तिरंगा रैली अनोखी है। इस तरह का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में पहली बार आयोजित किया गया है।
