आशीष तिवारी

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 के छठें चरण में जिन सीटों के लिए मतदान हुआ उसमें पूर्वांचल की हाट लोकसभा क्षेत्र की सूची में आजमगढ़ जिले की दोनों सीटें भी शामिल हैं।
यहां पर लालगंज लोकसभा सीट के लिए भाजपा से पूर्व सांसद नीलम सोनकर और सपा के पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी के वोटर साइलेंट वोटिंग किए हैं। लालगंज में बसपा और सपा के अच्छेखासे वोटर हैं। यह स्थिति पूरे जिले की है। मौजूदा समय में भाजपा में शामिल हुईं संगीता आजाद यहां की सांसद हैं। वह बसपा के टिकट पर ही पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मात दीं थीं।
इसी तरह से आजमगढ़ सदर सीट पर भाजपा के लिए दूसरी बार भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खाता खोला था। इससे पूर्व भाजपा के टिकट पर जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव ने पहली बार कमल खिलाया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव के भतीजे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के मैदान में आने से आजमगढ़ पुनः सुर्खियों में आ गया। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है। सपा के दस विधायकों की भी प्रतिष्ठा दाव पर है। जीत के लिए यह दोनों दल काफी मेहनत किया है। 25 मई को मतदान हो जाने के बाद अब हार जीत का अनुमान लगाने में समर्थक जुट गये हैं। ज्यादातर लोगों की नजर दलित वोटरों पर है। ऐसे में लोग यह पता लगाने के लिए एक दूसरे मतदाता से यह पूछ रहे हैं कि यदि सपा को दिए तो बटन कौन सी दबाया, भाजपा को दिए तो किस नंबर वाली बटन दबाया। बसपा कौन से नंबर पर रही। ताकि यह आसानी से अनुमान लग सके कि कौन कहां वोट दिया है। इसी अनुमान के आधार पर समर्थक हार और जीत का अनुमान लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *