दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक हुए मतदान प्रतिशत को देखते हुए चुनाव आयोग का पूरा ध्यान मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर है। इसक्रम में गुरुवार को आजमगढ़ शहर में शिब्ली कालेज से भव्य मशाल जुलूस निकाली गयी। जो शहर के विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए लोगों को जागरुक किया गया।

विस्तारः
स्वीप कार्यक्रम के तहत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल की उपस्थिति में शिब्ली कालेज से मशाल जुलूस निकाली गयी। यह मशाल जुलूस शिब्ली कालेज से तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, बड़ादेव होते हुए कोतवाली आजमगढ़ पर समाप्त हुई। इस जुलुस में भारी संख्या में आम जनमानस एवं सम्भ्रान्त नागरिक, छात्र/छात्राएं, एन०सी०सी०, एन०एस०एस०, स्काउट्स तथा स्टेडियम से, तहसील/विकास भवन कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण, महिला संगठन व्यापार मण्डल तथा रोटरी क्लब इत्यादि लोग शामिल हुए। इस मशाल जुलुस में लगभग 300 नारे के बोर्ड तथा 100 मशाल जुलुस के मध्य एवं अन्त में ई-रिक्शे पर स्वीप का थीम सांग बजाया गया।
इसी के साथ ही समस्त तहसील मुख्यालय, समस्त ब्लाकों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में मशाल जुलुस निकाली जायेगी, जिसमें मतदान दिनांक 25 मई के दिन अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *