रिपोर्टः सुरेंद्र राय

पटवध।
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के वार्ड संख्या 25 मोहल्ला शेखूपुर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां बस कहने को बस शहरी क्षेत्र है। मोहल्ले की स्थिति बद से बदतर है।
मोहल्ले की रहने वाली शीला प्रजापति, इतवारी, उर्मिला, ममता, रमेश चंद्र गुलाब आदि ने बताया की मोहल्ले में लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़े हैं। जिसके चलते यहां पानी की काफी किल्लत है।
लोगों ने बताया नगर पालिका में 2 साल पूर्व से यह गांव तब्दील हुआ। तब से कोई विकास नहीं हुआ है। 15 से 20 घर प्रजापति लोग हैं जो गांव के पश्चिमी छोर पर रहते हैं। यहां दो-दो हैंडपंप बिगड़े पड़े हैं। करीब 1 वर्ष से अधिक हो गया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं, कई बार हम लोगों ने नगर पालिका कार्यालय लिखित शिकायत किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां किसी के पास मकान नहीं है, तो किसी के पास पानी बहाने के लिए नाली नहीं है। कहीं पर रोड नहीं बना है, तो कहीं हैंडपंप ऐसी जगह है, जहां पर गंदगी है। मोहल्ले में सफाई कर्मी कभी नहीं आते हैं। नाली खुली पड़ी है, पटिया नहीं लगी है। जिससे मच्छरों का आतंक है। मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी भयंकर बीमारी हो सकती है। मच्छर की दवा का छिड़काव करना बहुत जरूरी है। जिससे मच्छरों से बचाया जा सके। हिंदू महिलाओं ने एक आवाज उठाई कि हम लोगों को नहाने के लिए स्नान घर होना चाहिए। जिससे हम लोग घाट नहा सके। खुले में नहाना मजबूरी होती है। हम लोग चद्दर से चारों तरफ आड़कर नहाते हैं। यहां हैंडपंप बिजली पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। अंदर महिलाएं सुरक्षित नहा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *