
दैनिक भारत न्यूज
सोनभद्र।
आगामी त्योहार ईद मिलादुन्नबी/ बारावफात /विश्वकर्मा पूजा एवं अनंत चतुर्दशी को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए दुद्धी कोतवाली में बैठक आयोजित की गयी।
क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चन्देल ने बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत किया। लोगों की राय जानी।
सीओ ने कहा कि सभी पर्व सकुशल मिलकर प्रेम भाव से संपन्न कराया जाय। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजक तत्वों के विषय में सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील किए। सीओ ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया।
