दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार-II एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने रविवार को संयुक्त रूप से सगड़ी तहसील क्षेत्र में देवरांचल के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ के समय स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए लोगों का उपचार एवं उनके स्वास्थ्य की जांच करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वास्थ्य शिविर में एंटी वेनम भी उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने सीएचसी के बारे में जानकारी लिया एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि आपदा के समय जरूरी सेवाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्र में ख़म्भो को सही कराएं एवं लटक रहे तारों को ठीक करें तथा नियमानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि बंधे में हुए रेन कट की मरम्मत करना सुनिश्चित करें एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बाढ़ से पूर्व करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के समय बंधे पर बनने वाले राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम हाजीपुर में घाघरा नदी पर बन रहे सेतु का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सेतु के निर्माण में प्रयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें।
इसके साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सगड़ी, सीओ सगड़ी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।