
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
पटना।
नालंदा जिले के भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पावापुरी (BMIMS) के चार डॉक्टर्स पर पैरामेडिकल की चार पैरामेडिकल छात्राओं ने छेड़खानी और गंदी बात करने का सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। ये सभी छात्रा ऑप थिएटर सहायक (OT Assistant) का कोर्स कर है। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में पास करने नंबर बढ़ाने के बदले मेडिकल टीचर्स ने किसी को लिया तो किसी को जबरन पकड़ लिया। बुधवार र्व शाम चिकित्सकों ने छात्राओं को पहले मिलने के ि बुलाया फिर गलत हरकत की। छात्राओं से अश्लील, और छेड़छाड़ के मामले में डॉ. बिजेंद्र प्रसाद, डॉ. निर्मल डॉ. रितेश, डॉ. अजय समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
छात्राओं का कहना है कि अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकतें होती रही हैं। अस्पताल प्रशासन इन आरोपों से हैरान है। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा पास करने और नंबर बढ़ाने की बात कहकर बाथरुम की ओर चलने को कहा गया। एक छात्रा ने कहा कि उससे टीचर ने कहा तुम पास होना चाहती हो या फेल। मैं तुमको टॉप करा दूंगा। लेकिन तुम मेरे लिए क्या करोगी। हम से प्यार करोगी। जो बोलेंगे वो करोगी। फोन पर बातें करोगी। इस मामले को लेकर हंगामा हो रहा है।
