दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी माहुल को निलंबित कर दिया। उन पर आरोप है कि अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करते हैं। अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और उदासिनता बरतते हैं।
जिस दरोगा को निलंबित किया गया है। उनका नाम शिव सागर यादव है। मौजूदा समय में वह अहरौला थाने के माहुल पुलिस चौकी के प्रभारी के पद पर तैनात हैं। इनके क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का बीते दस माह पूर्व अपहरण हो गया है। अभी तक वह नहीं मिली। इस मामले में उप निरीक्षक की घोर लापरवाही उजागर होने पर निलंबित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जांच अधिकारी द्वारा किशोरी के अपहरण के मामले में अभी तक आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू की गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाहियां, प्रकाश में आये गो-तस्करी के अभियुक्तों का सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही व हिस्ट्रीशीटरों की नियमित रुप से निगरानी न करने हेतु पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता व स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप है।
एसपी ने उप निरीक्षक शिव सागर यादव को निलंबित करते हुए विभागिय जांच का आदेश देकर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *