पटना।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी उनके पार्टी आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान प्रतिबंधित एके -56 सहित अन्य हथियार बरामद हुए। इस कार्यवाही में करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
यह छापा खगौल के कोथवा स्थित घर पर मारा गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। विधायक रीतलाल के घर पटना पुलिस और एसटीएफ ने रेड मारी है। दानापुर एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
बता दें कि फरवरी महीने में पटना हाईकोर्ट ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या मामले में दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया था। मामला 30 अप्रैल 2003 का है, जब पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ रैली का आयोजन किया था। इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीते साल दिसंबर में राजद विधायक रीतलाल के भाई और भांजे को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खगौल थाने की पुलिस ने दोनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। भांजे विनोद यादव के कमरे से पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड की सैकड़ों वर्दी मिली हैं। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि निजी गार्ड की इतनी वर्दी विनोद के कमरे में क्यों रखी हुई थीं? पटना एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की बहाली को लेकर ही विधायक के भाई ने वहां के अधिकारी को धमकी दी थी। इसके बाद जब उसकी बात नहीं मानी गई तो एम्स के अधिकारी पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *