
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल आजमगढ़ में 800 से ज्यादा टावर लगाने वाली पहली कंपनी बन गयी है। एयरटेल की लंबी छलांग के आगे अन्य कंपनियों का कद घट गया है। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन से कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में हर्ष का माहौल है।
आज के दौर में लोगों की जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत मोबाइल बन गयी है। इसके बिना किसी का कोई काम नहीं होना है। ऐसे में भारतीय एयरटेल अपने धारकों का और उनके नेटवर्क का विशेष ख्याल रखती है। यही कारण है कि भारतीय एयरटेल ने आजमगढ़ में 800 से ज्यादा टावर लगा कर स्पर्धा कंपनी से 6% ज्यादा टावर लगाने का मुहिम प्राप्त कर लिया है।
इस संबंध में आजमगढ़ के जोनल सेल्स मैनेजर विपिन त्रिवेदी ने बताया कि हमारी कंपनी का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर से बेहतर नेटवर्क दिया जाए।
जोनल सेल्स मैनेजर का कहना है कि जितने ही टावर ज्यादा होंगे उतने ही लोगों को कवरेज अच्छा मिलेगा। जिसे लोगों को बात करने का एवं डाटा चलाने का अनुभव अच्छा मिलेगा। जोनल सेल्स मैनेजर ने बताया कि हर कस्टमर को अच्छे से अच्छा नेटवर्क दिया जाए। इस मुहिम के साथ भारतीय एयरटेल टावर लगाने का काम आगे भी जारी रखेगी। कंपनी के इस प्रयास का फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
